logo

संदिग्ध परिस्थिति में हुई विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर लगा आरोप

death8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत खरकट्टो में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का नाम भगिया देवी बताया जा रहा है। मृतका की माता झलवा देवी और पिता जागेश्वर साव ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में  मृतका के पति धनेश्वर साव, ससुर नारायण साव, सास मेघनी देवी, भैसुर मुरली साव, महेंद्र साव, गोतिनी मीना देवी और ममता देवी पर हत्या का आरोप लगाया गया है।


5 लाख दहेज की थी मांग
मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2016 में भगिया की शादी हिंदू रीति रिवाज से धनेश्वर साव के साथ हुई थी, जिसमें क्षमता के अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था। लेकिन  शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

मामले में मृतका के पिता ने कहा कि ससुराल वालों ने दहेज में 5 लाख रुपये और एक जोड़ा बैल मायके से लाने की मांग कर रहा था। इसकी जानकारी 22 सितंबर को बेटी ने फोन पर दी थी। अगले दिन 23 सितंबर को बेटी की हत्या कर दी गई।


ससुराल पक्ष की सफाई - घरेलू विवाद में जहर खाकर दी जान 
इस पूरे मामले को लेकर ससुराल पक्ष वालों ने भी सफाई दी है। उनका कहना है कि घरेलू विवाद में जहर खाने से भगिया देवी की मौत हुई है। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी। फिलहाल इस मामले पर थाना कांड संख्या 179/24 अंकित कर बीएनएस की धारा 127(1), 127(2), 195(2), 103(1)/35 और दहेज प्रतबेध अधिनियम 23/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags - Woman died  Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News